
मंसूरी
पहाडों की रानी मसूरी में देर शाम को अचानक बर्फबारी के फुहारे पडने से लोग काफी उत्साहित दिखे मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ बर्फबारी का मजा लेते हुए नजर आए। लोग बर्फबारी के इस सुहाने पल को अपने मोबाइल में कैद करते हुए नजर आए तो कई लोग अपने घरों में वीडियो कॉल करते हुए मसूरी के खूबसूरत नजारे को अपने परिवार के सदस्यों को दिखाते हुए नजर आए। पर्यटक का कहना है कि वह अपने परिवार और मित्र जनों के साथ मसूरी क्रिसमस और नए साल के जश्न को मनाने के लिए आ रखे हैं और ऐसे में अचानक शाम के समय आसमान से बर्फ बारी के फुहारे गिरते हुए नजर आए जिसको वह देखकर काफी उत्साहित है उनकी माने तो मसूरी आकर मसूरी में बर्फबारी मिल जाए तो उनका सपना पूरा हो गया है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी लोग मसूरी आए और इस खूबसूरत नजारे का जमकर आनंद ले।
वही मसूरी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा भी सुरक्षा और यातायात के भी इंतजाम किये जा रहे है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है वहीं मसूरी में बर्फ बारी से स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं उनकी माने तो बर्फबारी से मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे उनके व्यवसाय पर भी काफी इजाफा हो रहा है उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की अपील करें जिससे कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज