देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने तथा प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं सहायता के साथ ही स्वास्थ्य जांच, खाद्य रसद आदि मूलभूत सामग्री आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। साथ रेस्क्यू टीमों को आपदा में लापता हुए लोगों की खोजबीन हेतु प्रभावी सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, जिला पंचायत, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव के साथ ही पशुपालन एवं जिला पंचायत को आपदा में मृत्यु हुए पशुओं के शवों की खोज के साथ ही पशुओं के शवों को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान,अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल, केके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार उपरेती, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, अभी अधि. अभि. लो नि वि डी सी नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री