देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज देर शाम घंटाघर से कोतवाली तक स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्यों को दिवाली से पूर्व पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्व अवस्था में ले आए ताकि त्योहारी सीजन में व्यापारियों एवं जनमानस को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोतवाली से रेलवे स्टेशन तक विद्युत लाइन बिछाने का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें ताकि दीपावली से पूर्व सड़क ठीक की जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि एक बार सड़क बनने के बाद सड़क ना खुद ही जाए इसके लिए सभी आपसी समन्वय से कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड श्याम सिंह राणा, यूपीसीएल एवं लोनिवि के अधिकारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न