देहरादून
आज दिनांक 08/09/24 को समय प्रात करीब 7:00 बजे निजाम खान पूर्व प्रधान ग्राम परवल द्वारा सूचना दी गई की झाझरा क्षेत्रान्तर्गत परवल रोड पर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रेमनगर से पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर देखा तो मौके पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जिसके सिर पर चोटे आयी है, प्रथम दृष्ट्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सर per चोट पहुंचाकर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था, जिस पर उच्चाधिकारी गणों को सूचित कर मौके पर फोरेंसिक टीम तथा डॉग squad को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा मृतक की शिनाख्त हेतु आस पास के लोगो से पूछताछ कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए मृतक के फोटोग्राफ शेयर किए गए।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित मृतक की फ़ोटो से उसकी शिनाख्त उसके रिश्तेदारों द्वारा शंकर शर्मा पुत्र माधव शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी सेक्टर 12 आवास विकास राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। मृतक शंकर शर्मा का शराब पीने का आदी होना व काफी समय से देहरादून में तेलपुर में रहकर मजदूरी का काम करना ज्ञात हुआ है। मृतक की हत्या के संबंध में उसके मौसेरे भाई अमित छेत्री पुत्र शिवम छेत्री निवासी चक्की तोला निरंजनपुर मंडी थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेम नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 180/24 धारा 103 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा