देहरादून
18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था
अंकिता के तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। आरोपियों को शुक्रवार को पौड़ी जेल से पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसआईटी ने आरोपियों को घटनास्थल भी लेकर जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुष्प भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा। एसआईटी ने उसके गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए हैं। पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात को पुलिस को बताया है।
एसआईटी की टीम अब अंकिता के हत्या के तीनों आरोपियों को हत्या के घटना स्थल पर ले जाकर सख़्ती से पूछताछ कर हत्या से सम्बंधित दूसरें सबूतों को भी तलाशने की कोशिश करेंगी.

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की