
देहरादून
कोरोना काल में चिकित्सकीय सेवाओं के लिए विभिन्न पदों पर रखे गए 610 कर्मचारियों के रोजगार पर संकट आ गया है। उपनल से कोरोना काल में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखे गए इन कर्मचारियों ने अपनी नौकरी को कंटीन्यू रखने की मांग करते हुए रात को मशाल जुलूस निकाला और गांधी पार्क गेट पर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि उनको मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से 31मार्च को अनुबन्ध समाप्त करते हुए हटा दिया गया है। लेकिन हमने पूरे कोरोना काल में पूरी जिम्मेदारी से काम किया है।अब हम बेरोजगार होकर सड़क पर आ गए हैं।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा