देहरादून
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी प्रमोद रावत ने सीएम आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए,फोरेंसिक टीम से जुड़े अधिकारी ,एसएसपी देहरादून, आईजी गढ़वाल समेत पुलिस के आला अफसरान मौके पर मौजूद हैं।
इस पूरे मामले पर मीडिया से जानकारियां साझा करते हुए एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही लग पाएगा साथ ही एडीजी अभिनव कुमार ने ये आशंका भी जताई है कि ये आत्महत्या के अलावा एक्सीडेंटल डेथ का मामला भी हो सकता है जिसकी जांच जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत के द्वारा सीएम आवास स्थित पुलिस बैरिक में की गई आत्महत्या के मामले ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है । कमांडो प्रमोद रावत की इस आत्महत्या के कारणों की जांच विभाग कर रहा है । पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने कहा की परिजनों के साथ सह कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है .. जिससे घटना के कारणों का पता चल सके ।
मुख्यमंत्री आवास में बनी इस पुलिस बैरिक में कमांडो प्रमोद रावत के द्वारा सुसाइड के जाने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों और फोरेंसिक टीम के आना का सिलसिला जारी है .. जिसमे घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री