
खटीमा
अपने दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंडी समिति में खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों का समस्त धान खरीदने के दिए निर्देश।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान खटीमा पहुंचे जहां सर्वप्रथम हेलीपैड को उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जिसके बाद मुख्यमंत्री मंडी समिति खटीमा पहुंच पहुंचे और उन्होंने मंडी समिति में खाद्य विभाग के लगे धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने धान की नमी नापने वाली मशीन द्वारा धान की नमी नपवायी।
वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकारी क्रय केंद्रों पर तोला जाए वही कुछ दिनों पूर्व आई अतिवृष्टि के कारण धान में जो नमी आ रही है उसके लिए भी जल्दी किसानों को राहत दी जाएगी।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री