देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अतिवृष्टि प्रभावित बैजरो और आसपास के क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर राहत कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करें, साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए।
अपर जिलाधिकारी पौड़ी के अनुसार मकानों और गोशालाओं से मलबा हटाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित गांवों को टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। हाईवे 32 को सुचारू करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, इस राजमार्ग पर 25 मई तक यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। अन्य मार्गों से भी मलबा हटाने का काम जारी है। आज गुरुवार को सुकई गांव के प्रभावितों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल वितरित की गई।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री