अल्मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन हेतु न्यायप्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी कैलाश शर्मा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा