देहरादून 27
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में द हिमालयन सेंटर द्वारा तैयार किये गये पहाड़ी गमछे का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी राज्य की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिवेश और शैली के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान बनाने के प्रयासों से राज्य को भी पहचान मिलती है।
इस अवसर पर द हिमालयन सेंटर के संस्थापक एवं सीईओ समीर शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास विभिन्न प्रांतों की भांति उत्तराखण्ड के अंगवस्त्रों को भी पहचान दिलाना है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न