हल्द्वानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां गौलापार स्थित सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी की सड़कों का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतरे जहां उन्होंने पहले खराब सड़कों का निरीक्षण किया और उसके बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम के बराबर में नहर कवरिंग का निरीक्षण किया अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण काम में देरी होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी जताई।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री
उन्होंने जल्द से जल्द सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगर किसी भी अधिकारी के द्वारा कार्यों में लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की, साथ ही मुख्यमंत्री ने मंडल और जिले के अधिकारियों की भी बैठक ली।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार