देहरादून
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को एक और तोहफा दिया है, रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया है।

प्रबन्ध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम को भेजे आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हए रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के किराये में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री आशा कार्यकत्रि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन के अवसर पर 1-1 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा कर चुके हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश