देहरादून
बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के पदाधिकारियों ने देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास देहरादून में शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें महासंघ की मांगों का ज्ञापन सौंपा ।
महासंघ के मीडिया प्रभारी अरविन्द राणा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वर्तमान में राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति तथा सेवानिवृत्त से सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के लगभग 2000 पद रिक्त पड़े हुए है जिन्हें गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल किया जाय जिससे राज्य के अधिकतम बीएड प्रशिक्षितों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें ।
महासंघ के सचिव बलबीर बिष्ट ने मुख्यमंत्री से प्राथमिक शिक्षक भर्ती को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं के जल्द निस्तारण हेतु माननीय उच्च न्यायालय में महाधिवक्ता के द्वारा ठोस पैरवी करने का अनुरोध किया जिससे गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं का जल्द निस्तारण हो सके ।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में राज्य के प्राथमिक विद्यालयों अनेक विद्यालय शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक के द्वारा संचालित हो रहे है जिसके कारण राज्य में प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नही मिल पा रही है अतः राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के समस्त रिक्त पदों को गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाय। मुख्यमंत्री ने महासंघ के पदाधिकारियों की मांगों पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
बैठक में महासंघ के पदाधिकारी नरेंद्र तोमर बलबीर बिष्ट अरविन्द राणा जयप्रकाश अभिषेक महेंद्र पंकज आदि बीएड प्रशिक्षित मौजूद रहे ।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग