
देहरादून
हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद शासन ने चार धाम यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी थी और 1 जुलाई से शुरू करने की कही थी बात. लेकिन अब शासन ने अपने फैसले को पलट लिया है।अब उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चार धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है यानी 1 जुलाई 2021 से प्रस्तावित यात्रा अब अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित रहेगी ।
आपको बता दें हाईकोर्ट ने इसको लेकर निर्देश जारी किए थे कि सरकार 1 जुलाई से यात्रा ना शुरू करें क्योंकि सरकार की इस को लेकर कोई तैयारी नहीं है जिसके बाद देर रात सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी थी जिसमें चार धाम यात्रा 1 जुलाई से शुरू करने की बात कही गई थी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण