देहरादून
घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला युवक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश की तो उसका शव रिंग रोड लाडपुर के जंगल में पड़ा मिला। नाक से खून और मुंह से छाग निकल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन मामले में तहरीर देंगे तो पुलिस केस दर्ज करेगी।
आदित्य लिंगवाल (21) पुत्र कलम सिंह लिंगवाल निवासी मल्लीगांव, देवप्रयाग, टिहरी हाल निवासी राजेश कॉलोनी, चंदर रोड निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार सुबह घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला। शाम को वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की। पता नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो मोबाइल लोकेशन रिंग रोड क्षेत्र की आई। लाडपुर के जंगल में ढूंढा तो वहां आदित्य का शव पड़ा मिला। पास में एक इंजेंक्शन पड़ा हुआ था। संभावना है कि नशे की ओवरडोज से उसकी जान गई। मौत की असल वजह पता लगाने को शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान विसरा सेंपल के साथ मृतक के कपड़े भी सुरक्षित रखवाए गए हैं।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा