देहरादून
गुल्लरघाटी में डूबे दो किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन*
कल दिनाँक 3 जून 2022 को देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा