देहरादून
देहरादून निवासी एक व्यक्ति के द्वारा थाना पटेल नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र 01 युवक द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया , जिसके आधार पर थाना पटेल नगर पर मु0अ0स0- 796/2026धारा 74/79/351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त साकिब को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वादी की पुत्री के द्वारा पूर्व में थाना बसंत विहार पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जो वर्तमान में मा० न्यायालय में विचाराधीन है तथा अभियुक्त द्वारा उक्त मुकदमे को वापस लेने तथा अपने बयानों को बदलने के लिए लगातार पीड़िता पर दबाव बनाकर उसे धमकाया जा रहा था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
साकिब पुत्र अली हसन निवासी – कावली रोड, देहरादून, उम्र – 26 वर्ष

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ