देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनपद चमोली के पौराणिक एवं धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया है।
इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्योतिष एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधी स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री को सौंपते हुए ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री का जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती तथा उनके शिष्य स्वामी 1008 अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए उनका अभिनंदन किया है।
इस अवसर पर स्वामी श्रवणानंद ब्रह्मचारी, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य जगदम्बा प्रसाद सती, डॉ. बृजेश सती, रमेश पाण्डे, भारत नौटियाल, भुवन चन्द बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री