हरिद्वार: निकटवर्ती ग्राम फेरूपुर में रविवार की दोपहर लक्सर की ओर से आ रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे विज्ञापन बोर्ड से टकरा गई। जिसके बाद अनियंत्रित हुई बस ईंट के ढेर की चपेट में आ गई। घटना में दस यात्रियों को चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर लक्सर.हरिद्वार मार्ग स्थित गांव फेरुपुर के नजदीक हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े विज्ञापन पोल से टकराकर ईंट के ढेर की चपेट में आ गई। बस में महिला, बच्चों सहित चालीस यात्री सवार थे, जो देहरादून एक सतसंग में शामिल होने जा रहे थे।
हादसा होते ही यात्रियों में चीख.पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे चालक और यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चौकी प्रभारी फेरुपुर चरण सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में कुछ यात्रियों को थोड़ी चोटें आई हैं। घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।

More Stories
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक, सरकारी परिसंपत्तियों की अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग के दिए निर्देश
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में