देहरादून
शोभायात्रा के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने शहर में यातायात को डायवर्ट किया है। आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान देखकर ही सड़क पर उतरे।
मंगलवार को शहर में टपकेशवर महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, चकराता रोड, कैंट रोड होते हुए टपकेश्वर महादेव में समाप्त होगी। शोभायात्रा के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने शहर में यातायात को डायवर्ट किया है। आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान देखकर ही सड़क पर उतरे।
शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से निकलने पर आईएसबीटी की ओर से आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान लाल पुल, भंडारी भाग से भी यातायात डायवर्ट रहेगा, सहारनपुर चौक पहुंचने पर बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक पर यातायात नहीं आएगा। बल्लीवाला, लक्ष्मण चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा, झंडा बाजार और पलटन बाजार पहुंचने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, चकराता रोड पहुंचने पर सड़क मार्ग के एक ओर शोभायात्रा को चलाया जाएगा, दूसरे मार्ग पर दोनों ओर के यातायात को चलाया जाएगा। भारी वाहनों (बस) को घंटाघर से दिलाराम की ओर डायवर्ट किया जाएगा, यातायात के दबाव की स्थिति में समस्त वाहनों को घंटाघर से दिलाराम की ओर डायवर्ट किया जाएगा, शोभायात्रा के बिंदाल चौक से कैंट क्षेत्र में प्रवेश करने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, शोभायात्रा के कैंट मार्ग पर चलने के दौरान मार्ग में कोई भी वाहन आने नहीं दिया जाएगा, शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस तिराहा पहुंचने पर वाटिका तिराहा से यातायात डायवर्ट किया जाएगा, शोभायात्रा का पिछला हिस्सा गढ़ी कैंट बाजार पार करने पर समस्त यातायात सामान्य कर दिया जाएगा

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज