र,देहरादून
दिनांक 09.12.2023 की रात्रि कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने वाहन संख्या- UK07DW4686 स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें कार सवार व्यक्ति घायल हो गए है। सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियो 1- जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला देहरादून 2- शिवा राणा पुत्र स्व0 श्री सोबन सिंह राणा निवासी- 6बी, गणेश विहार, अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून 3- कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी- शान्ति विहार, गोविन्द गढ़, देहरादून 4- इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून को सरकारी तथा प्राइवेट वाहनों से उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल, दून हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाते हुए सभी के परिजनों को सूचित किया गया। उपचार के दौरान 02 युवको शिवा राणा तथा कुशराग चौधरी की मृत्यु हो गयी है। मृतकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था तथा कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था, जो कुछ समय पूर्व ही देहरादून वापस आया था। सभी युवक रात्रि में मसूरी से वापस देहरादून आ रहे थे।
क्षतिग्रस्त वाहन को सरकारी क्रेन के माध्यम से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू