देहरादून
छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने लोरमी विधानसभा से चुनकर आए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर भी शुभकामनाएं दी हैं।
महाराज ने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के दौरान कुंकुरी से चुनकर आए नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में थे तो आदिवासी समाज के लोगों ने वाद्य यंत्रों के साथ उनका जमकर स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को
मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ा संदेश देने के साथ-साथ भगवान बिरसामुंडा के संकल्प को भी पूरा किया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सतपाल महाराज ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और जनसभाएं की उनमें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुंकुरी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव का लोरमी विधानसभा क्षेत्र भी शामिल था।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं