
देहरादून
पिछले लंबे समय से ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से आज विश्व कालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है । जिसके तहत प्रदेश के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में आगामी 1 जून से 5 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा ।
गौरतलब है कि पहले शासन स्तर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती की बात सामने आ रही थी । लेकिन शिक्षक संगठनों के विरोध और शिक्षकों के विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती करने की वजह ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय में परिवर्तन कर दिया है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पहले शक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 15 दिन कटौती की बात कही थी। जिसके बाद शिक्षकों में आक्रोश था। वही शिक्षा निदेशक और महानिदेशक के द्वारा फिर ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 जून से घोषित किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी गई थी। जिसके बाद सभी शिक्षक संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया था, कि शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन अवकाश को न काटा जाए। जिसके बाद शिक्षा विभाग दबाव में आते हुए शिक्षकों को भले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश को कुछ आगे बढ़ाया गया और उसके तहत 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया। जिससे यह साबित होता है कि शिक्षक संगठनों और शिक्षकों का विरोध एक बार फिर शिक्षा विभाग में काम आया है। वहीं उन्होंने अपनी मांग को मनवाने में सफलता हासिल की है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री