देहरादून
*मुख्य आरक्षी , स्व0 अजय कुमार जो वर्तमान समय में थाना रायवाला, जनपद देहरादून में नियुक्त थे, अचानक उनका स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण दिनांक 15/12/23 को उनका आकस्मिक निधन हो गया है।
दिवंगत अजय कुमार के पार्थिव शरीर को आज दिनांक: 16-12-23 को उनके आवास पथरी हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम विदाई देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिवंगत अजय कुमार के आकस्मिक निधन पर एसएसपी देहरादून द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
अपने सौम्य/ शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले अजय कुमार अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2001 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे, तथा वर्ष 2023 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए थे, जो मूल रूप से ग्राम एकड़, थाना पथरी ज़िला हरिद्वार रहने वाले थे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा