जुलाई माह में पंजाब के तरन तारन में हुए सनसनीखेज हत्या
कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में शूटर रोहित पुत्र राजाराम को किच्छा उधमसिंहनगर से एसटीएफ उत्तराखंड ने मर्डर में प्रयुक्त असलहे के साथ किया गिरफ्तार
पच्चीस लाख की सुपारी पर साजन नाम के व्यक्ति ने पंजाब में कराई थी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग,दो शूटर्स को हायर किया गया था
अभियुक्त रोहित निवासी गली गुरुद्वारा सिंह साहेब,किच्छा को देर रात दबिश में एसटीएफ ने किया अरेस्ट,एक साथी अभी भी फरार है।
जुलाई को पंजाब प्रान्त के तरनतारन जिलान्तर्गत बल्टुहा थाना क्षेत्र में 02 शूटरों के द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर शेरा नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी । वारदात में पंजाब निवासी एक स्थानीय बदमाश द्वारा 25 लाख की सुपारी में उत्तराखण्ड से 02 शूटरों को बुलाकर हत्या करवायी गयी थी जिसमें से एक शूटर जिसने मृतक को नजदीक से गोली मारी थी एसटीएफ द्वारा उसी हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। वारदात के बाद हत्यारे शूटर यहाँ आकर छिप गये थे

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री