देहरादून
STF देहरादून उत्तराखण्ड के द्वारा जनपद देहरादून में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे कॉल सैन्टरो पर कार्यवाही करते हुए थाना पटेल नगर वन विहार में एक मकान में चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर raid की गई।
जिसमें मौके से 01 पुरुष व 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 11 मोबाइल फोन, 01 laptop, 10 debit card, 12260 रुपये नगद तथा 12 रजिस्टर जिसमें सैकड़ों लोगों के मोबाइल नंबर जिनको mobile tower लगाने व loan दिलाने के नाम पर ठगी की जाती थीं बरामद करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त गण-
1- ऋषि पाल पुत्र हेतराम निवासी- शेखान, कस्बा- नहटौर, तo- धामपुर बिजनौर उ0प्र0, उम्र – 32 वर्ष
2- आफरिन उर्फ अलविरा खान पुत्री फुरकान अहमद निवासी – शिव मंदिर के पास वन विहार शिमला बाई पास रोड थाना पटेल नगर, उम्र – 22 वर्ष
3 – समायरा उर्फ इकरा परवीन पुत्री शाहिद अली निवासी- 72 A/2 मुस्लिम कालोनी सहारनपुर चौक, थाना-कोतवाली नगर, उम्र – 22 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान- शिव मंदिर के पास वन विहार शिमला बाई पास रोड थाना पटेल नगर

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ