देहरादून
खेल व युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के बाद खेल व युवा कल्याण अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में समीक्षा बैठक की। बैठक में मन्त्री महोदय ने अधिकारियों को दो टूक कहते हुए कहा कि खेल विभाग खिलड़ियों के हितों को देखते व आज की परिस्थितियों के हिसाब से उनकी मूलभूत जरूरतें जिसमें ,डाइट , खेल सामग्री , शूज , ट्रेक सूट आदि हैं की व्यवस्था को सेंट्रलाइज बनाते हुए मानक बनाएं । वही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खेल दिवस 29 अगस्त के मौके पर 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप देने की शुरुआत की व्यवस्था के साथ साथ बच्चों का चिन्हिकरण करें । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करते के लिए निश्चिर दिन तय करे व खेल कलेंडर तैयार करें । साथ ही खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाने के लिए 3 rd AC की व्यवस्था पर विचार करें । इसके बाद मंत्री महोदय ने खेल निदेशालय व परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया औरछात्रों से व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खेल विभाग के निदेशक श्री जीएस रावत, प्रभारी उपनिदेशक मनोज शर्मा, ज्वॉइंट डाइरेक्टर अजय अग्रवाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग मौजूद रहीं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा