देहरादून
अग्निवीर भर्तियों में युवाओं को प्रमाण पत्र के नाम पर प्रताड़ित करने के विरोध करने पर SDM पौड़ी द्वारा प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नितिन बिष्ट ( पोड़ी ) से अभद्रता/ गाली गलौच की गई। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर शासन प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु सांकेतिक उपवास किया। साथ ही उन्होंने कहा हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। हमारा कार्यकर्ता छात्रों के सर्टिफिकेट के लिए और उनके रहने खाने के लिए एसडीएम से बात चीत कर रहा था लेकिन उसके साथ मारपीट जेसी और गाली के साथ बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि नितिन बिष्ट के खिलाफ केस वापस नही लिया तो राज्य भर में आंदोलन होगा और मुख्यमंत्री के आवास का भी घेराव होगा।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 3 व्यक्तियों (दो महिलाओं तथा एक पुरुष) को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार
राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कल 6 अगस्त को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश,आदेश जारी