
देहरादून
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के पूर्व घोषणा के अनुसार प्रातः 11–30 बजे गांधी पार्क में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा आगामी विधान सभा सत्र में सरकार पर दबाव बनाने हेतु अपना *अपना भू–कानून एवं मूल निवास* लागू कराने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सभी राज्य आंदोलनकारियों ने हस्ताक्षर किए और सभी ने एक साथ तख्तियों को हाथ में लेकर *धारी सरकार भू–कानून लागू करो , मूल निवास लागू करो* के नारे लगाए। हस्ताक्षर अभियान पूर्ण कर दोपहर 01–30 बजे अपर तहसीलदार जसपाल राणा को हस्ताक्षर युक्त बैनर सौंपते हुए निवेदन किया कि यह बैनर माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाने की अपील की।
आज हस्ताक्षर अभियान में मुख्यत जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल , पुष्पलता सिलमाना , उर्मिला भट्ट , सुलोचना भट्ट , विक्रम भंडारी , युद्धवीर सिंह चौहान , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , सुरेश नेगी , जयदीप सकलानी , थामेश्वर कुकरेती , मोहन रावत , बीना थपलियाल , राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , बीर सिंह रावत , सुरेश कुमार , विनोद असवाल , सतेन्द्र नोगाई , प्रमोद मंद्रवाल , सतेन्द्र भंडारी , सुमित थापा (बंटी) हरी सिंह मेहर , नवीन कुकरेती , प्रभात डंडरियाल , राम गोड , रजनी रावत , तारा पांडे , लक्ष्मी बिष्ट , कमला भट्ट , सुलोचना गुसाईं , बसंती रावत , यशोदा ममगाई , भारती रतूड़ी , विमला शर्मा , कुसुम घिल्डियाल , रेखा गोयल , संगीता बिष्ट , रामेश्वरी रावत , यशोदा मठवाल , पदमा मेहरा , धर्मपाल रावत , राजेश्वरी चमोला , नरेश गोयल , प्रताप सिंह रावत आदि मोजद रहे।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार