देहरादून
देश को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है।आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों से भी अधिक पर जीत हासिल करेगी। देश के लिए कमल का निशान बहुत ही शुभ है।
उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरा संसार कमलमय हो रहा है। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर प्रकट होती हैं।
महाराज ने इस मौके पर कहा कि कमल का निशान धर्मिक होने के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत शुभ है। उन्होंने निहंग फकीर सिंह खालसा बाबा स्मरण करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम की गद्दी के जिस स्थान पर है उसे सुरक्षित रखने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है।
धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज श्री राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के बलिदानियों को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों से विजय का परचम लहराएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुयश रावत, नरेंद्र डंडरियाल, डॉ जेपी सेमवाल, राहुल, सौरव शर्मा, सुमन सिंह, मनोज पटेल, द्वारिका डंडरियाल, दीपक पोखरियाल, अशोक जोशी, नरेंद्र सुंदरियाल एवं देवेंद्र पाल आदि मौजूद थे।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री