
देहरादून
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को निर्भीक होकर मतदान के लिए जागरूक करने तथा लोगो को उनके वोट के महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जनपद के सभी थानों में *”ONE VOTE MATTER A LOT”* के फ्लैक्स बोर्ड तथा सेल्फी पॉइंट बनाये गए है,
जिनके माध्यम से आम जन को उनके वोट के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। दून पुलिस की इस अनूठी पहल की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है, तथा उक्त सेल्फी पॉइंट्स में अपनी फोटो खिंचवाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने का संकल्प लिया जा रहा है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित