देहरादून
श्री झण्डा जी के आरोहण में भारी संख्या में बाहरी प्रदेशो/जनपदो से श्रद्वालुओ के शामिल होने तथा उसके पश्चात शुरू होने वाले श्री झण्डा जी मेले मे भी काफी संख्या में स्थानीय/बाहरी श्रद्वालुओ के आने की सम्भावना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा मेले में श्रद्वालुओ की सुरक्षा हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओ के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक नगर से जानकारी प्राप्त की गई, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा मेला स्थल पर श्रद्वालुओ की भीड को नियंत्रित करने हेतु की गई व्यवस्थाओ तथा मेला स्थल तक श्रद्वालुओ के आने-जाने के लिये बनाये गये मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओ को दुरस्त रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही भीड नियंत्रण तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील डयूटी प्वांइटो पर नियुक्त पुलिस बल को सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग