देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ऋतु खंडूडी भूषण ने दरबार साहिब पहुंच कर मत्था टेका और महंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधान सभा अध्यक्ष का स्वागत हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष ने महंत देवेन्द्र दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय सहयोग के लिए महन्त देवेन्द्र दास का आभार व्यक्त करते हुए उनसे कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिकित्सा सुविधाओं के विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग की अपेक्षा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने महंत से कोटद्वार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उत्तराखंड की प्रथम महिला विधान सभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधानसभा से संबंधित गतिविधियों एवं सत्र के दौरान सदन संचालन संबंधित कार्यवाही के विषय में बातचीत हुई।
महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। ऋतु खंडूड़ी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित