हरिद्वार: सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व सोमवार 30 मई को है। जिसमे अलग अलग क्षेत्रों से लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आतें हैं। वहीं आज भी तड़के से हरिद्वार के गंगा घाटों पर कई श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई गई है कि आज हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने सोमवार को भारी मात्रा में आने वाले हैं। वहीं स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मेला क्षेत्र में अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो लोग हरिद्वार से दूरसे स्थान जा रहे हैं या जो लोग स्नान के लिए नहीं आ रहे हैं, उन्हें दूसरे मार्ग से भेजा जाएगा। अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भी मंगवाई गई है। 700 पुलिसकर्मी और छह कंपनी पीएससी भी तैनात की गई है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 29 और 30 मई की सुबह से रात तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसी के साथ ही चारधाम यात्रा भी जारी है ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने वाली है। वहीं चारधाम यात्रा में रखते हुए पहले से ही ट्रैफिक प्लान भी तैयार किये गए है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज