देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचमधाम सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण के संबंध में मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम निर्माण संबंधित आ रही विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा