देहरादून
अपनों के साथ त्यौहार तो हर कोई माना लेता है लेकिन त्यौहार के दिन गरीब, बेसहारा और अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटने का जज्बा हर किसी में नहीं होता। अपने मन की खुशियों को गरीब बच्चों के साथ साझा करने का एहसास हर सुख से कहीं ज्यादा होता है।इसी सोच के साथ आज बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बिंदाल बस्ती समेत आसपास की बस्ती में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को दीपावली पर्व पर गर्म वस्त्र वितरित किये जिन्हें पाकर बच्चे भी खुश नजर आए।
वस्त्र वितरित कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता लच्छू गुप्ता का कहना था कि आज दीपावली का पर्व है और ठंड का मौसम भी ऐसे में बच्चों को गर्म वस्त्र बांटकर उन्हें भी काफी खुशी मिल रही है साथ ही गर्म कपड़े पाकर बच्चे भी काफी खुश नजर आ रहे है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मधु जैन,सचिन जैन,राजकुमार तिवारी,अमन गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश