

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ’अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।


मुख्यमंत्री ने ’अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताजी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला एवं सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार