उत्तरकाशी
तीर्थ पुरोहितों का देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है … प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद भी तीर्थ पुरोहितों ने अपने आंदोलन को जारी रखा है । तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार तीर्थ पुरोहितों की मांगों पर अब भी ध्यान नहीं देती है तो .. फिर यह तीर्थ पुरोहितों का श्राप आगे भी बरकरार रहेगा .. जिसमें इसी तरह की राजनीतिक अस्थितिरता भाजपा के भीतर भी फैलती रहेगी ।
गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों का देवस्थानम बोर्ड के विरोध में क्रमिक अनशन जारी है जो 27 वा दिन भी जारी रहा वहीं गंगोत्री तीर्थ पुरोहित राकेश सेमवाल का कहना है की उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अभी भी सबक लें लेना चाहिए यह चारों धाम तीर्थ पुरोहितों का श्राप है जो उत्तराखंड सरकार पर लग चुका है इनको अभी भी सबक लेना चाहिए अभी तो यह मुख्यमंत्री बदल रहे हैं वहीं इनके अंदर ही इतनी फूट पड़ जाएगी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 2022 का चुनाव में पार्टी संभालना भारी पड़ जाएगा अभी भी वक्त है।
आपको बता दे कि चारो धामो में तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलन कर रहे है ।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड