देहरादून
श्री गुरुनानक दून वैल स्कूल, रेसकोर्स ने स्वतन्त्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ उत्साह पूर्वक देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण कर मनाई l
कार्यक्रम के मुख्यातिथि पार्षद देविंदर पाल सिंह मोंटी ने ध्वजारोहण किया एवं बच्चों द्वारा राष्ट्रीयगान गायन किया गया l मुख्यातिथि ने अपने भाषण में कहा कि हमें उन वीर सपूतों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने भारत देश को आज़ाद करवाया है l
कार्यक्रम की आरम्भता बच्चों द्वारा गायन शब्द “देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहुँ न टरू “, देश भक्ति गीत “हम सब भारतीय हैँ ” एवं इंग्लिश सोंग ” जी एन दून वैल ” का गायन किया l गढ़वाली गीत, नन्हा मुन्ना गीत एवं देश भक्ति गीत “कंधों से कंधे मिलते हैं ” पर नृत्य कर श्रोताओं की तालियां बटोरी l
इस अवसर पर अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी, नरेंदर सिंह तनेजा, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह, अमरजीत सिंह नोटी, प्रबंधक जगमीत सिंह,गगनदीप कौर, जतिन्दर कौर, स्वाति,आई पी कौर,गुरविंदर सिंह,बेबी किरत कौर आदि उपस्थित थे l
प्रधानाचार्या श्रीमति हरविंदर कौर ने अतिथियों का धन्यवाद किया जिन्होंने कि अपना बहुमूल्य समय निकाल कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा