
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के समर्थ ई गवर्नेंस पोर्टल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय के समस्त कार्मिक अपने-अपने समस्त दायित्वों और कर्त्तव्यों के निर्वहन के साथ ही मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर सरकार के आदेशों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी ने संगोष्ठी में सरकार के समर्थ ई गवर्नेंस पोर्टल के विषय में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. आर. के. सनवाल, डॉ. भारत सिंह, डॉ. इन्द्र मोहन, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता, सुरेन्द्र सिंह रौतेला, भुवन सनवाल, हरीश जोशी के अतिरिक्त समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे के द्वारा किया गया।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा