देहरादून
सावन के महीने में चलने वाला कावड़ यात्रा 2 दिन पहले संपन्न हो गया है हालांकि कावड़ यात्रा को लेकर जहां भाजपा सरकार काफी उत्साहित नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और ओवैसी जैसे तमाम नेता कावड़ यात्रा पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। यही नहीं, ओवैसी ने एक बड़ा बयान देते हुए यहां तक कहा था कि कावड़ियों को जहां तमाम सहूलियत दी जा रही हैं। तो वहीं, एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है जिसके बाद से ही नेताओं का बायनबाजी जारी है।
कावड़ यात्रा पर उठ रहे सवाल पर, साध्वी प्राची ने कहा कि चाहे विपक्ष हो या ओवैसी हो, कावड़ यात्रा पर जो सवाल उठा रहे है उन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि कावड़िए एक तप करके कावड़ यात्रा करने आते है। साथ ही सांसद ओवैसी द्वारा कावड़ यात्रा पर दिए गए बयान पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा पर सवाल उठाने वालों को शर्म आनी चाहिए। यही नहीं, प्राची ने कहा कि ओवैसी नकारा है, और ओवैसी को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। क्योंकि ईद के समय सड़कों पर हाय तौबा मचाते है और खून खराबा करते है। लिहाजा, कावड़ यात्रा हिंदुओं की आस्था का मेला है, इसका मौखाल न उड़ाया जाए।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा