उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई है। उत्तरकाशी जिले के विकासखंड में एक 35 वर्षीय ग्रामीण महिला की पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक मृत्यु हो गई है। आपको बता दें कि महिला के साथ यह हादसा तब हुआ जब महिला घास काटने के लिए गई थी। घटना सुबह साढ़े 9 बजे की बताई जा रहे रही है। आपको बता दें कि महिला घास काट रही थी कि तभी उनका पैर अचानक से फिसल गया और वह गहरी खाई के अंदर जा गिरी, जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। महिला के साथ आईं अन्य महिलाओं ने तुरंत ही ग्रामीणों को इस हादसे के बारे में सूचना दी और ग्रामीणों ने मिलकर भारी मशक्कत के बाद उनको खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 वाहन की मदद से उनको सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। मगर हायर सेंटर जाने के दौरान उन्हें रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि महिला के दो बच्चे हैं और उनकी 12 साल की बेटी और 6 साल के बेटे के सिर पर से मां का आंचल उठ चुका है।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग