हरिद्वार
हरिद्वार के नजीबाबाद हाईवे स्थित लालढांग-मीठीबेरी मार्ग पर अचानक से जंगली हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया जिसके बाद सड़क पर चल रहे हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे । जिसका वीडियो एक कार संचालक द्वारा बना लिया गया हालांकि इस घटना से किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची लेकिन हाथियों के सड़क पर आने से आधा घंटा तक वाहनों की रफ्तार थमी रही । मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने बताया कि जंगली जानवरो का कॉरिडोर होने के कारण आए दिन क्षेत्र की सड़कों जंगली जानवर देखने को पर मिलते रहते है।
हरिद्वार के डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों के झुंड की वन विभाग को दी सूचना दी थी लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले हाथीयो का झुंड सड़क पार कर जंगल में चला गया। इस दौरान कोई जान माल की हानि नही हुई है डीएफओ ने बताया कि यह उनका डेली का रास्ता है वह सुबह या फिर शाम के समय इसी जगह से रोड क्रॉस कर कर पानी पीने के लिए जाते हैं ।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित