रूड़की
भारतीय जनता पार्टी ने रूड़कीं मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने का कारण पार्षदों से विवाद, 25 लाख रुपए रिश्वत मांगने का मामला और विधायक द्वारा पास करवाए गए कार्यों में बाधा डालना आदि बताए गए है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा जारी निष्कासन पत्र के अनुसार मेयर गौरव गोयल को पार्टी की गतिविधियों एवं रीति नीति के इतर कार्य किए जाने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी से निष्कासित किए जाने का कारण नगर निगम रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के मध्य विवाद, संपत्ति नवीनीकरण में मांगी गई 25 लाख की रिश्वत प्रकरण एवं पुलिस जांच विचाराधीन,विधायकों द्वारा घोषित कराई गई मुख्यमंत्री घोषणा में बाधा डालना, निर्धारित समय दो माह में रुड़की नगर निगम की बैठक आहूत न करना, रुड़की शहर का विकास बाधित करना व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा संगठन के बयान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जाना बताया गया है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री