चमोली
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक पहुंचा दिया गया है। दुर्गम एवं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया।
रेस्क्यू टीमों द्वारा कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल पहुंचकर सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी पार्थिव शरीरों को सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोशीमठ लाया गया। यहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेज दिया गया है।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार