दिल्ली
मशहूर कथक नर्तक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली. लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था. इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था. ये कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे. बिरजू महाराज ने कथक नृत्य को नई ऊंचाइयां दी हैं. उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी.

More Stories
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 5 लाख रू0 से अधिक मूल्य की स्मैक हुई बरामद