देहरादून
कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ताई से पालन करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन ना करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की गई तथा इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने की भी चेतावनी दी गई।
इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान द्वारा जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट, आईएसबीटी पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान किए गए तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने आशारोड़ी चैक पोस्ट पर जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों को भी पुलिस की मदद से रोका गया तथा जिन लोगों द्वारा वाहनों में मास्क नहीं पहने थे, उनके चालान किए गए। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नगर क्षेत्रान्र्तगत पुलिस के सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांटा द्वारा पल्टन बाजार एवं एजीएम रेलवे विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए मास्क का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान आशारोड़ी एवं आईएसबीटी पर 62 लोगों के चालान किए गए तथा मास्क एवं सामाजिक दूरी का परिपालन कराये जाने हेतु अभियान गतिमान है। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सतर्कता बरतने एवं एसओपी का पालन कराये जाने हेतु कार्यवाही एवं अभियान निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश