
देहरादून
उत्तराखंड राज्य में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्य रूप से मौसम विभाग ने प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड राज्य के 7 जिलों अल्मोड़ा, नैनीताल,पिथौरागढ़, टिहरी,चंपावत,उत्तरकाशी और पौड़ी के सभी स्कूलों में कल यानी 7 अक्टूबर की छुट्टियां घोषित कर दी है। इस संबंध में जिलों के जिलाधिकारियों ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

जारी किए गए आदेश के अनुसार कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ ही अत्यंत वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 7 अक्टूबर को पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा उत्तरकाशी,चंपावत और पौड़ी के समस्त शासकीय, व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।


More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा