देहरादून
चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 3 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है, इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं श्रीमती आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित